फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   धनयान गांव में शिक्षक के मकान में लगी आग

धनयान गांव में शिक्षक के मकान में लगी आग

Mon, 26 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
धनयान गांव में शिक्षक के मकान में लगी आग
धौलछीना (अल्मोड़ा)। पेटशाल के निकट दसों धनयान गांव में शिक्षक कुंदन सिंह ढैला के लकड़ी के दो मंजिले मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड वाहन भी घटना स्थल पर पहुंचा उसने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान काफी जल चुका था। मकान के एक हिस्से में नेपाली मजदूर भी रहते थे। जिन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शिक्षक कुंदन सिंह अपने स्कूल के लिए निकले चुके थे। इसी दौरान उनके पुराने लकड़ी के दो मंजिले मकान में आग लग गई। मकान के ऊपरी हिस्से में शिक्षक की मां भगवती देवी रहती थी जो इन दिनों फरीदाबाद में अपने दूसरे लड़के के यहां गई हुई हैं।
विज्ञापन


मकान के निचले हिस्से के एक कमरे में कुछ नेपाली मजदूर रहते थे। जबकि दूसरे कमरे में पालतू जानवर बंधे हुए थे। आग भड़कने पर नेपाली मजदूर गोठ से निकलकर भागने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और गोठ से जानवरों को बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार दो कमरों में घास भी रखी हुई थी। समझा जा रहा है कि नेपाली मजदूरों की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed