फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गल्ला विक्रेताओं को मशीनों का नहीं हो रहा वितरण

गल्ला विक्रेताओं को मशीनों का नहीं हो रहा वितरण

Tue, 18 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गल्ला विक्रेताओं को मशीनों का नहीं हो रहा वितरण
अल्मोड़ा। जिले में गल्ला विक्रेताओं को बायोमेट्रिक मशीन का वितरण फिलहाल ठप हो गया है। दिल्ली की फर्म सीएचसी की ओर से मशीनें नहीं आने से गल्ले की दुकानों में राशन वितरण का कार्य अभी ऑनलाइन नहीं हो पाया है। इसकी वजह से बायोमेट्रिक मशीन के प्रशिक्षण कार्य भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में लगभग 930 सरकारी गल्ला विक्रेता हैं। अप्रैल से इन सभी गल्ला विक्रेताओं को बायोमेट्रिक मशीन का वितरण किया जाना था, लेकिन मशीन कम आने के कारण अब तक केवल दो सौ गल्ला विक्रेताओं को ही यह मशीन उपलब्ध हो पाई है।
विज्ञापन


जिन जगहों पर मशीन आ गई है वहां कुछ गल्ला विक्रेताओं को मशीन चलाने और उसके आधार पर राशन वितरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, लेकिन जिले में अधिकांश गल्ला विक्रेता ऐसे हैं जिनके पास अभी मशीन ही नहीं पहुंची है। मशीन मिलने के बाद उनको मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि सरकार द्वारा गल्ले की दुकानों को ऑनलाइन करने के साथ ही उनको बायोमैट्रिक मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। इधर जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि दिल्ली से मशीनें नहीं आ रही हैं जिससे सभी गल्ला विक्रेताओं को मशीन उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed