{"_id":"5b995cdf867a557f7041653a","slug":"131536777439-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जीवन बीमा निगम का 62 वां स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जीवन बीमा निगम का 62 वां स्थापना दिवस मनाया
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जीवन बीमा निगम का 62वां स्थापना दिवस अल्मोड़ा स्थित शाखा कार्यालय में बीमा सप्ताह के रूप में मनाया गया। शाखा प्रबंधक एमएस मेहरा ने कहा कि संतुष्ट और संपन्न ग्राहक ही किसी व्यवसायिक संस्थान और संगठन की पूंजी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर निगम अपनी सेवा दे रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी आरएस दुग्ताल ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। प्रशासनिक अधिकारी संजय जोशी ने कहा कि बीमा सप्ताह का उद्देश्य सशक्त सेवा पक्ष प्रस्तुत कर जनता तक निगम की भावी योजनाओं को जनता से परिचित कराना है। विकास अधिकारी सुदीप जोशी ने कहा कि कर्मचारी सशक्त सेवा देकर निगम के बीमाधारकों को संतुष्ट करें। संचालन करते हुए बीमा सेवा विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि बीमा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम, गोष्ठी के माध्यम से निगम की गतिविधियों और भावी योजनाओं से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। (ब्यूरो)