{"_id":"5b43a2554f1c1b02278b55da","slug":"131531159125-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा मंजूर होने से पहले आंदोलन खत्म नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा मंजूर होने से पहले आंदोलन खत्म नहीं होगा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति और उत्तराखंड जन कल्याण समिति के बैनर तले इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने एलान किया कि जब तक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा नहीं खुलेगी आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को क्रमिक अनशन पर रामी देवी, भानुमती, हिम्मत सिंह,राम सिंह, देवसिंह, जगत सिंह, जसी राम पर बैठे। आंदोलन स्थल पर दोनों समितियों की बैठक में कहा गया कि चनोली अस्पताल और मगरूखाल-कालिंका मार्ग निर्माण के लिए दोनों विभागों द्वारा सकारात्मक पहल की गई है, लेकिन इकूखेत बाजार में बैंक शाखा की मांग के बारे में प्रशासन की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का घेराव जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर कमला देवी, सावत्री देवी, त्रिलोक सिंह, पूरन सिंह, मोहन राम, राजेंद्र सिंह, सुनील टम्टा,धना राम, जोगा सिंह आदि मौजूद थे।