फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   यूकेडी 13 से गांव बसाओ-उतराखंड बचाओ यात्रा निकालेगा

यूकेडी 13 से गांव बसाओ-उतराखंड बचाओ यात्रा निकालेगा

Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
यूकेडी 13 से गांव बसाओ-उतराखंड बचाओ यात्रा निकालेगा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) 13 जुलाई से गांव बसाओ-उत्तराखंड बचाओ यात्रा शुरू करेगा। प्रथम चरण में विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यह यात्रा वापस अल्मोड़ा में ही संपन्न होगी। बैठक में वक्ताओं ने राजधानी के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए अविलंब गैरसैंण राजधानी घोषित करने की मांग भी की। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में लागू विकास प्राधिकरण को जन विरोधी बताते हुए इसे शीघ्र हटाने की मांग की।
विज्ञापन


देवदार इन में हुई बैठक में वक्ताओं ने बड़े बांधों से होने वाली जनधन और पर्यावरणीय क्षति को देखते हुए पंचेश्वर बांध के निर्माण की प्रक्रिया को रोकने, उत्तराखंड में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए माइक्रो हाइडिल जैसी छोटी-छोटी योजनाएं बनाने की मांग की। वक्ताओं ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, छूट गए आंदोलनकारियों को शीघ्र चिन्हित करने, राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण व्यवस्था को लागू करने और राज्य आंदोलनकारियों को दी जा रही सुविधाओं की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा वक्ताओं ने डालाकोट और गिरचौला गांव को राज्य आंदोलनकारी गांव घोषित कर उसे आदर्श गांव की तरह विकसित करने की मांग की। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर गांव बसाओ-उत्तराखंड बचाओ यात्रा 13 जुलाई को अल्मोड़ा से शुरू करने की बात कही गई। बताया कि प्रथम चरण की तीन दिन की यात्रा धारानौला, लमगड़ा, शहरफाटक, जैंती, भनोली, ध्याड़ी, बसोली, दन्या, धौलादेवी, गरुड़ाबांज, सेराघाट, जागेश्वर, पनुवानौला, तोली, बाड़ेछीना, सेराघाट होते हुए 15 जुलाई को वापस अल्मोड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीवान बनौला ने और संचालन युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी ने किया। बैठक में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष डीडी जोशी, कुमाऊं सह प्रभारी कुंदन सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र जोशी, गोपाल बनौला, केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश साह, मोहित साह, दिनेश जोशी, कुंदन कनवाल, गोपाल मेहता, शिवराज बनौला, प्रदीप आर्या, लक्ष्मण सिंह, कुंदन सिंह, गोपाल गैड़ा, दिनेश पेटशाली, प्रेमा गोस्वामी, ममता जोशी, इंदू साह, अमन बनौला, अभिषेक बनौला, शैलेंद्र टम्टा, गौरव बिष्ट, गौरव साह, केवल पांडे, गणेश बिष्ट, सोनू कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed