{"_id":"5b1c0fb64f1c1ba16e8b712d","slug":"131528565686-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में दिन में हुई मूसलाधार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में दिन में हुई मूसलाधार बारिश
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
rain shimla
अल्मोड़ा में दिन में हुई मूसलाधार बारिश
अल्मोड़ा। शनिवार दिन में अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते कोसी नदी उफान पर आने से करीब आधा घंटे के लिए पंप नहीं चल सके। वहीं मलबा आने से हरड़ा-नगचूलाखाल और असेटी मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहे। जिन्हें बाद में खोल दिया गया।
शनिवार को अपराह्न एक बजे से तेज बारिश हुई। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर नालियां चोक होने से बरसाती पानी सड़कों में बहने लगा। कोसी नदी उफान पर आने से करीब आधा घंटा तक पेयजल पंप भी नहीं चले।
उधर मलबा आने से दिन में हरड़ा-नगचूलाखाल और चौखुटिया विकासखंड के अंतर्गत असेटी मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिससे इन दोनों मार्गों में कुछ देर यातायात बाधित हो गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद इन दोनों मार्गों को खोल दिया गया था।