फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कसारदेवी और गंगनाथ मंदिर के जंगल में लगी आग

कसारदेवी और गंगनाथ मंदिर के जंगल में लगी आग

Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कसारदेवी और गंगनाथ मंदिर के जंगल में लगी आग
अल्मोड़ा। जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को आयुर्वेदा कलमठिया, कसारदेवी और गंगनाथ मंदिर के पास के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। इधर सूचना मिलने के बाद फायर कर्मचारी कुंवर सिंह राणा, प्रकाश चंद्र, अनिल चंद्र, जगदीश सिंह, चंचल सिंह, उमेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि दोनों जगहों पर आग की घटना को काबू में कर लिया गया है। इधर स्यालीधार के पास सुनौला गांव के जंगल में शनिवार दोपहर बाद आग लगने से चीड़ के कई पेड़ जल गए हैं। अग्निशमन दल के अधिकारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीण मुन्नी देवी, लीला देवी, हेमा देवी, कमला देवी, नरेंद्र प्रसाद, सुंदर सिंह ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर नीता नेगी, शुभम आर्या, महेंद्र सिंह चम्याल ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed