फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ धरना

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ धरना

Fri, 18 May 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ धरना
protest
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में लोकतंत्र बचाने को लेकर धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम ईवा आशीष के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग कर धनबल, बाहुबल से देश के लोकतंत्र, संविधान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए देश में लोकतंत्र, संविधान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम की निंदा की। कहा कि वहां निर्वाचित विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है। गोवा, मणिपुर, मेघालय, बिहार राज्य में केंद्र सरकार ने सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सत्ता हथिया रही है। धरने में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, दीप डांगी, भूपेंद्र भोज, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, राधा बंगारी, अख्तर हुसैन, रॉबिन भंडारी, सरिता टम्टा, अमित जोशी, ममता तिवारी, वैभव पांडे, हिमांशु कांडपाल, कल्पना नेगी, अरुण वर्मा, खजान मिश्रा, तारा चंद्र जोशी, सज्जन लाल टम्टा, राजीव कर्नाटक, मुकेश नेगी, दीपक साह, सुनील कर्नाटक, भूपाल रावत, दीपा त्रिपाठी, कार्तिक साह, शिव मेहरा, प्रमोद पवार, कवींद्र पंत, जया साह, हर्ष कनवाल, पंकज वर्मा, राजेंद्र बोरा, नवाज खान, जितेंद्र अधिकारी, रमेश नेगी, दिनेश पंत आदि थे।
विज्ञापन


कर्नाटक में निर्वाचित विधायकों की खरीद, फरोख्त का आरोप लगाया
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की अपील करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed