फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बाइकिंग अभियान

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बाइकिंग अभियान

Sat, 19 May 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बाइकिंग अभियान
बाइकिंग क्वीन - फोटो : self
अल्मोड़ा। दिल्ली का मशहूर सुपर बाइकराें का दल का शनिवार को बिनसर अभयारण्य पहुंचा, जहां उनका स्वागत किया गया। दिल्ली से पहुंचे इन बाइकरों ने कहा कि कई लोग इस तरह के अभियान साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे बिनसर जैसे इलाकों में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

बिनसर के होटल कुमाऊं में आयोजित कार्यक्रम में इस दल के निदेशक सिद्धार्थ दास ने कहा कि यह पूरा इलाका बाइकिंग के लिए काफी अच्छा है। उन्होंने खास तौर पर मनाली क्षेत्र को बाइकिंग के लिए काफी बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि बाइकिंग साहसिक पर्यटन का हिस्सा है और हिमाचल क्षेत्र में इसकी मांग दिनों दिन बढ़ रही हैं। अत्याधुनिक तकनीक से बनी कीमती बाइकों से बाइकर्स केयर माय टूर्स कंपनी के साथ दिल्ली से रवाना हुए थे। इस दल में शामिल बीएमडब्लू लुट्येन्स के 12 सदस्यों ने अल्मोड़ा, बिनसर आदि इलाकों की सैर की। इस दौरान आधुनिक और महंगी बाइकें युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बीएमडब्लू लुट्येंस के गुरप्रीत ओबेरॉय, मनीष गुप्ता ने बताया कि कई बाइकर साहसिक पर्यटन से जुड़े अभियानों में शामिल होने बिनसर भी आते रहते हैं। इससे इस इलाके में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। सुपर बाइकरों का यह दल दो दिन के प्रवास के बाद दिल्ली लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed