{"_id":"5a8076604f1c1bff388b797f","slug":"131518368352-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता समिति ने नरसिंहबाड़ी में सफाई अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता समिति ने नरसिंहबाड़ी में सफाई अभियान चलाया
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वच्छता समिति नरसिंहबाड़ी का मोहल्ले में सफाई अभियान जारी है। समिति से जुड़े सदस्यों ने जगह-जगह पड़े कूड़े को साफ किया।
समिति के सदस्यों ने करीब बीस कट्टे कूड़े का निस्तारण किया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पालिका यदि अभियान में सहयोग करे तो वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलती। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण धाम और भर्ती कार्यालय के समीप कूड़ेदान लगाए जाने चाहिए। इस संबंध में पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कूड़ेदान नहीं लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने पालिका के खिलाफ नाराजगी भी जताई।
जागेश्वर धाम के पुजारियों के आग्रह पर समिति के सदस्य रविवार 18 फरवरी को वहां सफाई अभियान चलाएंगे। इसके अलावा नगर के अन्य मोहल्लेवासियों ने भी समिति के सदस्यों से उनके यहां भी अभियान चलाने का आग्रह किया है, ताकि उनके मोहल्ले के लोग भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित हो सकें। सफाई
अभियान में डॉ. बीएल आर्या, कुंवर सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह मियान, प्रकाश रावत, कुंवर सिंह बिष्ट, आशीष वर्मा, गोपाल जीना, दीपक पांडे, रिंकू वर्मा, हरीश अधिकारी, ओमी बुढ़ाथोकी आदि शामिल थे।