{"_id":"5a3d3a234f1c1b95188bb60d","slug":"131513962019-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 24 दिव्यांगों को उपकरण बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 24 दिव्यांगों को उपकरण बांटे
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सात दिव्यांगों को व्हील चेयर, छह को कैलीपर, सात श्रवण यंत्र और चार मानसिक रोगियों को एमआर किट बांटे गए। इसके अलावा 120 बच्चों को ट्रैक सूट बांटे गए।
कानपुर से पहुंचे उपकरण विशेषज्ञ भानु प्रकाश ने उपकरणों के उपयोग आदि की जानकारी दी। संजीवनी समिति के प्रतिनिधि डॉ. केएस रावत और राजेंद्र तिवारी ने दिव्यांग बच्चों की काउंसलिंग के साथ ही सीपीडब्लूडी एक्ट तहत दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया।
इससे पूर्व विधायक प्रतिनिधि सदानंद पांडे, ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, प्रभारी बीईओ डा. नंदी शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहां बीआरसी समन्वयक बलवंत सिंह अधिकारी, नंदी शर्मा, चंद्रा दत्त पांडे, नेत्र बल्लभ फुलारा, मंजू शर्मा, दिनेश घुघत्याल, राजीव कांडपाल, श्याम सुंदर, पंकज बिष्ट, नीरज बिष्ट, किशोर कुमार, राजीव मासीवाल, ज्योति जोशी, दीपा कांडपाल आदि थे।