फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्राधिकरण का उद्देश्य लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाना: शर्मा

प्राधिकरण का उद्देश्य लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाना: शर्मा

Sun, 05 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण का उद्देश्य लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाना: शर्मा
मानिला (अल्मोड़ा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय पीजी कालेज मानिला (सल्ट) में आयोजित बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और निशक्त जनों को प्राधिकरण की ओर से निशुल्क कानूनी सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केस स्टडी के लिए अधिवक्ता आदि निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाल विवाह और नशाखोरी जैसी कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लगातार बढ़ते पलायन, रोजगार की कमी, घटते कृषि जोत, जंगली जानवरों द्वारा खेती को नष्ट करना आदि समस्याओं को प्रशासन से दूर करने को कहा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सल्ट क्षेत्र में जैविक खेती, मसाला प्रसंस्करण एवं स्टे होम के माध्यम से रोजगार और खेती को बचाने के लिए योजना बनाए जाने पर जोर दिया। शिविर में बाल विकास की 25, मत्स्य विभाग की 38, रेशम विभाग की 60, स्वास्थ्य की 230, बाल विकास के 25 की शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन


इसके अलावा पशुपालन, वन विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, सहकारिता आदि विभागों की समस्याएं भी आई। शिविर में केनरा बैंक के प्रबंधक कैलाश भंडारी ने बैंक द्वारा दिए जा रहे कृषि ऋण आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में बैंक ने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं ग्रामीण समस्या होने पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। संचालन अपर जिला जज नीलम रात्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत ने कई समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। शिविर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत जोशी, जिला सत्र न्यायाधीश डा. ज्ञानेंद्र शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र, सिविल जज अनीता कुमारी, अपर जिला जज ओम कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु तिलारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका, एडीजे अंकित कुमार, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, गोपाल राम बिनवाल, अधिवक्तागण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed