फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करें: चौहान

कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करें: चौहान

Thu, 02 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करें: चौहान
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष तथा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी हित में काम करें।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने डीनापानी, माल, पाखुड़ा बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। इस मौके पर नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उमा पढ़ालनी ने बताया कि हवालबाग मंडल में आगामी पांच नवंबर से सभी बूथों में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान तथा संचालन मंडल महामंत्री संजय बिष्ट, राकेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, पूर्व प्रमुख रवींद्र बिष्ट, महेंद्र मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष मुन्नी देवी, महामंत्री गंगा कनवाल, चंद्रा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed