{"_id":"596f82394f1c1b135c8b48d7","slug":"131500480057-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता पुरस्कार के लिए करें 20 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता पुरस्कार के लिए करें 20 अगस्त तक आवेदन
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा वीरता पुरस्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। राष्ट्रपति प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर चयनित बच्चों को वीरता पुरस्कार प्रदान करते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। भारतीय बाल कल्याण परिषद के एग्ज्यूकिटिव मेंबर और अल्मोड़ा के पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए छह से 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चों का चयन होता है, जिनके द्वारा कोई ऐसा साहसिक कार्य कर किसी का जीवन बचाया गया हो अथवा किसी सामाजिक अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ी हो।
पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र भारतीय बाल कल्याण परिषद के प्रदेशीय शाखा के माध्यम से अथवा प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों के महानिदेशकों द्वारा अथवा पुलिस आयुक्त के द्वारा प्रदेशीय बाल कल्याण परिषद कार्यालय को भेजे जा सकते हैं। घटना जुलाई 2016 से 30 जून 2017 के मध्य होनी चाहिए।
आवेदन पत्र में अधिकतम 250 शब्दों में पूर्ण विवरण, घटना की तिथि के प्रमाण के लिए समाचार पत्र की कटिंग, एफआईआर की प्रति, पुलिस स्टेशन द्वारा भरी गई डायरी की प्रति और घटना के साक्ष्य प्रमाणित दस्तावेज के साथ संलग्न हों। आवेदन पत्र पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा अथवा महासचिव भारतीय बाल कल्याण परिषद उत्तराखंड बाल भवन तपोवन इनक्लेव, पोस्ट तपोवन आमवाला तरला ननूरखेड़ा, देहरादून उत्तराखंड के पास 20 अगस्त तक पहुंच जाना चाहिए।