फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिला कार्यालय में जनता दरबार लगा, पांच शिकायतें दर्ज

जिला कार्यालय में जनता दरबार लगा, पांच शिकायतें दर्ज

Mon, 03 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
जिला कार्यालय में जनता दरबार लगा, पांच शिकायतें दर्ज
अल्मोड़ा। शासन के निर्देश पर प्रभारी जिलाधिकारी जेएस नागन्याल ने आज जिला कार्यालय में माह के प्रथम सोमवार को जनता दरबार में जन समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

जनता दरबार में पेयजल, सड़क आदि से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज हुईं। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जन शिकायतों का निस्तारण निश्चित अवधि में करें। उन्होंने जिला कार्यालय में शिकायत प्राप्त करने के लिए एक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह अपने कार्यालय में शिकायतें प्राप्ति रजिस्टर बना लें। जब भी उसका निस्तारण करें उसका अंकन पंजिका में अवश्य करें। प्रभारी डीएम ने निर्देश दिए कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाकर शिकयतें सुनी जाएंगी। पिछली शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई इसकी समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण तेजी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed