फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   13 vehicles accidents in less than four-and-a-half months

साढ़े चार माह में 13 वाहन दुर्घटनाओं ने ली 20 लोगों की जान

Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन

 जिले में वाहन दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वर्ष भी साढ़े चार माह के भीतर 13 वाहन दुर्घटनाओं के मामले आ चुके हैं। इन दुर्घटनाओं में 20 लोग मारे गए जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर दुर्घटनाएं छोटे चौपहिया वाहनों से ही हुई हैं। पर्वतीय क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाने के साथ चालकों को जागरूक करने के बाद भी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  

विज्ञापन

   
साल की शुरुआत में 26 जनवरी को सेराघाट के पास आल्टो कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हुआ। 12 फरवरी को दो वाहन दुर्घटनाएं हुईं। पहली लोधिया के पास कार दुर्घटना में चार घायल हुए, वहीं बाराकूना खेती रोड में नायल बैंड के पास टिप्पर दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी। 18 फरवरी को धौलछीना के पास ट्रक दुर्घटना में एक घायल हुआ। सबसे बड़ी दुर्घटना 13 मार्च को खल्यूं टोटाम के पास केमू बस दुर्घटना में हुई। जिसमें 13 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


अप्रैल में भी वाहन दुर्घटना के चार मामले सामने आए। तीन अप्रैल को कालीधार पेटशाल के पास पिकप दुर्घटना में एक की मौत हुई तो 12 अप्रैल को फलसीमा के पास डंपर दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ। 19 अप्रैल को दो अलग अलग स्थानों चितई के पास कालीधार में रिकवरी वैन दुर्घटना में एक मौत और दो घायल और क्वारब के पास आयशर ट्रक दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चार मई को काफड़खान के पास टिप्पर दुर्घटना में एक की मौत और पांच मई को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ रोड पर भनोली के पास आल्टो कार दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे। 12 मई को मछोड़ के पास चौड़ी घट्टी में कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए थे, वहीं 17 मई को भगतोला सोमेश्वर के पास आल्टो कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस और एआरटीओ विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान और चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। बावजूद इसके दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है और हर माह चार से पांच वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इधर बीते दिन जिलाधिकारी ईवा आशीष ने पुलिस और परिवहन विभाग को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed