फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   13-foot tall pythonn turned out near Marchaula Bandran Shiva temple

मरचूला बंद्राण शिव मंदिर के पास 13 फीट लंबा अजगर आया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
13-foot tall pythonn turned out near Marchaula Bandran Shiva temple
मरचूला बंद्राण शिव मंदिर के पास युवाओं द्वारा पकड़ा गया अजगर। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कार्बेट नेशनल पार्क से सटे सल्ट के मरचूला बंद्राण शिव मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह 13 फुट लंबा एक अजगर ग्रामीणों को दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सांप पकड़ने के लिए जमरिया गांव निवासी युवा संजीव परोडिया को बुलाया गया।
विज्ञापन

वन कर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर संजीव ने अपने घर के एक कमरे में अजगर को बंद करके रखा है। अजगर को शुक्रवार को जंगल में छोड़ा जाएगा।
मरचूला बंद्राण शिव मंदिर जिम कॉर्बेट पार्क से सटा हुआ है। अकसर यहां पर जंगली जानवर, सांप आदि वन्य जंतु दिख जाते हैं। शिव मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने 13 फुट लंबा अजगर देखा। जमरिया गांव निवासी संजीव परोडिया सांपों के संरक्षण के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्हें सांप पकड़ने में महारथ हासिल है। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें मंदिर के पास अजगर आने की सूचना दी उन्होंने अन्य युवाओं की मदद से अजगर को पकड़ा। संजीव ने बताया कि वह अब तक साढ़े तीन हजार सांप पकड़ चुके हैं, यह अजगर दुर्लभ प्रजाति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन कर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर संजीव परोडिया अजगर को ले गए हैं। उन्होंने अपने घर के एक कमरे में अजगर को बंद कर रखा है। क्षेत्र के फॉरेस्टर भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अजगर के पकड़े जाने की सूचना देर से मिली। वह शुक्रवार को वहां जाएंगे और अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed