{"_id":"59f89ebc4f1c1b6f548ba210","slug":"13-78-lakh-budget-approved-for-base-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल के लिए 13.78 लाख के बजट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल के लिए 13.78 लाख के बजट की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्द्धन तिवारी राजकीय बेस अस्पताल अल्मोड़ा के चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में जिलाधिकारी और संचालक मंडल अध्यक्ष ईवा आशीष श्रीवास्तव ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने 13,78,183 रुपये के बजट को स्वीकृति दी और कहा कि विभिन्न मदों में जो सामग्री क्रय की जानी है अथवा भुगतान करना है, उसको मुख्य कोषाधिकारी की सहमति के बाद खर्च किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपदा घटित होने पर अस्पताल में जिन उपकरणों की नितांत आवश्यकता होती है उसका एक प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें ताकि उसे आपदा मद से खरीदा जा सके। उन्होंने बेस चिकित्सालय के कार्डिएक केयर यूनिट के अनुबंध को बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने तक आवश्यक दवाएं शासनादेशों में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार क्रय कर ली जाएं। उन्होंने बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. टीडी रखोलिया को गत दिनों अस्पताल की क्षतिग्रस्त हुई दीवार की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में धुलाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. रखोलिया ने बताया कि 2017-18 में यूजर चार्ज से करीब 87.45 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वीकृत बजट से दैनिक श्रमिकों, सफाई कर्मचारियों, पीआरडी, उपनल कर्मियों का भुगतान समेत चिकित्सालय के विद्युत व्यय, कार्यालय व्यय, स्टेशनरी व्यय, रोगी वाहन, स्टाफ कार, ईंधन व्यय, विज्ञापन व्यय, चिकित्सा उपकरणों की मरम्मत, औषधि आदि का भुगतान किया जाएगा। बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक पांडे, विधायक प्रतिनिधि आनंद सिंह कनवाल, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने विचार रखे।
विज्ञापन