{"_id":"5f6ce3038ebc3edec62f6654","slug":"123-people-corona-infected-in-almora-almora-news-hld3981262102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 123 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में 123 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
123 people corona infected in Almora.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में एक साथ कोरोना के 123 मामले सामने आए हैं। इसमें धौलादेवी ब्लॉक के काभड़ी में एक साथ 70 मामले हैं। जबकि रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट भी संक्रमित हुई हैं।
संक्रमितों में धौलादेवी ब्लॉक के 91, ताकुला के आठ, चौखुटिया के नौ, द्वाराहाट का एक और ताड़ीखेत ब्लॉक के पांच मरीज शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के कर्नाटकखोला, शैल, धारानौला, चौरा, पुलिस लाइन आदि स्थानों में नौ संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ 123 मरीज निकलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1411 पहुंच गई है। इसमें से अब तक 1044 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब भी जिले में 363 एक्टिव केस हैं।
कोरोना संक्रमित मिलने पर कोषागार रहा बंद
बागेश्वर। बागेश्वर में बृहस्पतिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 547 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वहीं बुधवार को बागेश्वर कोषागार के एक कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को दोपहर ढाई बजे कोषागार को बंद कर दिया था। सैनिटाइजेशन के चलते बृहस्पतिवार को भी कोषागार बंद रहा। वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे से कोषागार में कामकाज सुचारु हो जाएगा। सीएमओ के अनुसार वर्तमान में 104 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है। जिले में अब तक तीन लोगों की मृत्यु हुई है। संवाद