फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   123 Dummy Prepared

Almora News: अल्मोड़ा संग्रहालय की 123 मूर्तियों की डमी तैयार, दून में होगा दीदार

Mon, 11 Mar 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 11 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
123 Dummy Prepared
पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय अल्मोड़ा से छह माह पहले भेजी गईं थीं राजधानी
विज्ञापन



अल्मोड़ा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय की ऐतिहासिक और दुर्लभ 123 मूर्तियों की डमी देहरादून में तैयार हो चुकी है। अब दून पहुंचने वाले देश-विदेश के पर्यटक इन डमी के जरिये सांस्कृतिक नगरी के इतिहास और संस्कृति को जान सकेंगे। डमी तैयार होने के बाद इस महीने के अंत तक सभी मूर्तियों को वापस संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।
नगर के माल रोड स्थित जीबी पंत संग्रहालय की 123 बहुमूल्य मूर्तियों की डमी देहरादून में स्थापित होगी जो बनकर तैयार हो चुकी हैं। डमी तैयार करने के लिए अल्मोड़ा संंग्रहालय में स्थापित 10वीं सदी की विष्णु प्रतिमा, स्त्री मुख से युक्त चैत्य गवाछ, द्वार स्तंभ, द्वार स्तंभ पर कुबेर प्रतिमा, मानवाकार तंदुल यक्ष प्रतिमा, रावणानुग्रह समेत सैंकड़ो मूर्तियों को छह महीने पहले देहरादून भेजा गया था। डमी तैयार हो चुकी हैं। जल्द इन मूर्तियों को अल्मोड़ा संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


धरोहरों को गुपचुप तरीके से दून भेजने का किया था विरोध

अल्मोड़ा। जीबी पंत संग्रहालय की दुर्लभ धरोहरों को गुपचुप तरीके से देहरादून स्थित संग्रहालय भेजने का विरोध कर कई संगठनों से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। आरोप था कि इन दुर्लभ मूर्तियों को देहरादून भेजकर यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को खंडित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed