{"_id":"5cdc47cdbdec2207334c3826","slug":"121557940173-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलादेवी के गांवों में तेंदुए का आतंक, कई बकरियां मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलादेवी के गांवों में तेंदुए का आतंक, कई बकरियां मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के चगेठी, पाली टैंय्या, डोबा, बिनौली और पौड़ुवा में ग्रामीण तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। तेंदुए ने इन गांवों में पशुपालकों की कई बकरियां और एक भैंस का बच्चा मार दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और मारे गए पशुओं का मुआवजा देने की मांग की है।
पाली गांव के प्रधान खीमानंद ने बताया कि इन गांवों में तेंदुआ सक्रिय है। तेंदुए ने पाली टैंय्या निवासी गोपाल दत्त जोशी की बकरी, भवानी दत्त का भैंस का बच्चा, चगेठी पौंड़ुवा में कुंवर सिंह की दो बकरियां, चगेठी में पशुपालकों की छह बकरियां मार दी हैं।
प्रधान ने बताया कि इस बारे में उन्होंने वन विभाग के अलावा क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को भी जानकारी दी है। इधर क्षेत्र के रमेश कांडपाल ने वन विभाग से पशुपालकों को मारे गए पशुओं का मुआवजा देने की मांग की है।