{"_id":"5c6d94d3bdec225fe96d79db","slug":"121550685395-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि का जल्द पुनर्गठन करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि का जल्द पुनर्गठन करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि की जिला इकाई के शक्ति सदन में हुए अधिवेशन में विभाग का पुनर्गठन शीघ्र करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि के पुनर्गठन के मानक अन्य विभागों के समान किए जाएं।
उन्होंने कहा कि लोनिवि में पीएमजीएसवाई के गठित खंडों में स्वीकृत पद निसंवर्गीय हैं, जबकि सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग में पद संवर्गीय हैं। पीएमजीएसवाई खंड में भी स्वीकृत पद संवर्गीय घोषित किए जाएं। मांग उठाई कि स्थानांतरण एक्ट के तहत सुगम-दुर्गम खंडों का निर्धारण सभी अभियंत्रण विभागों के अनुसार एक समान हो। इसमें वर्तमान में कई विसंगतियां हैं।
एक ही स्थान पर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालय अलग-अलग श्रेणी में रखे गए हैं। इसके अलावा राज्य के सभी अभियंत्रण विभागों में विभिन्न स्तरों पर कार्यरत अभियंताओं के लिए समान सेवा नियमावली बनाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों ने प्रदेश, विभाग और संगठन हित में पूर्ण मनोयोग, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह रावत और संचालन सचिव मदन लाल वर्मा ने किया।
बैठक में प्रांतीय संगठन सचिव मनोज महतोलिया, मंडल अध्यक्ष अजेंद्र जोशी, महामंत्री विनोद सनवाल, सुरेश जोशी, भुवन भट्ट, बीसी कांडपाल, हरीश मर्तोलिया, महासंघ अध्यक्ष एमएल वर्मा, सचिव जीएस मनराल, विश्व मोहन गिरि, दान सिंह नेगी, मनीष वर्मा, कुंदन गिरि गोस्वामी, अशोक सिंह, एमएस लाल, हिमांशु भट्ट, दीप पांडे आदि ने भाग लिया।