{"_id":"5c69a234bdec2256646abd67","slug":"121550426676-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समानता मंच ने जाति के बजाए आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समानता मंच ने जाति के बजाए आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय समानता मंच की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश की वर्तमान राजनीति के स्वरूप और विधान में बदलाव की जरूरत है। बैठक में जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की गई।
कहा कि जातिगत आरक्षण से असल जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को आज तक लाभ नहीं पहुंचा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि वरिष्ठता, कार्यकुशलता से कोई समझौता देशहित में नहीं है। सभी दलों, सांसदों और केंद्र सरकार से एससी एसटी एक्ट पर वोट बैंक की राजनीति बंद करते हुए सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लागू करने की मांग उठाई गई। बैठक के दौरान पुलवामा में शहीद हुए जाबांजों का श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रतिमा रावत, शांति रावत, कृष्ण चंद्र बुधानी, लाल सिंह फर्त्याल, भुवन चंद्र जोशी, रमेश सिंह बोरा, उमा सती, ममता रावत, दिवान सिंह, आरएस बजेली, जगत सिंह, ललित मोहन पपने, चारु चंद्र पांडे, माया कठायत, पान सिंह फर्त्याल, मनोज पांडे, नितिन पांडे, गोपाल सिंह, बीसी चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो