{"_id":"5c056ef6bdec22418e1add2f","slug":"121543859958-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद और जीआईसी स्यालीधार ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद और जीआईसी स्यालीधार ने पाया प्रथम स्थान
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में हवालबाग ब्लॉक की बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला आयोजित की गई। जिसके सीनियर वर्ग में विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा और जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि वीके सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति का विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ. ललित जलाल ने बताया कि वैज्ञानिक जागरूकता और अभिप्रेरण की रुचि जागृत करने में ऐसे कार्यक्रम सहायक होते हैं। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए।
सीनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) में विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा प्रथम, राजकीय इंटर कालेज बसर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग (10 से 14 वर्ष) में राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार प्रथम, राजकीय इंटर कालेज चौरा हवालबाग ने द्वितीय और राजकीय इंटर कालेज बसर ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
निर्णायक डॉ. प्रभाकर जोशी, तरुण जैड़ा, संजय पांडे, कुसुम जोशी, दीपा बिष्ट, कल्पना जोशी, दीप चंद्र पांडे, आरसी फुलोरिया थे। प्रधानाचार्य पीके टम्टा ने बच्चों से विज्ञान गतिविधियों में बढ चढ़कर भाग लेने को कहा। इस अवसर पर व्यवस्थापक नवीन पांडे, निखिल मिश्रा, उप प्रमुख भुवन पांडे आदि मौजूद थे।