{"_id":"5bfc265abdec22414e430c4e","slug":"121543251546-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान से देश की जनता को प्राप्त हैं मौलिक अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान से देश की जनता को प्राप्त हैं मौलिक अधिकार
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में नव प्रभात सामाजिक एवं पर्यावरण विकास समिति सोमश्वर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र ने शिक्षकों और छात्रों को ‘हम संविधान के लोग’ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान सेे देश की जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान बनाने के लिए प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य छह सदस्यों ने 60 देशों के संविधान का अध्ययन कर भारत का संविधान तैयार किया।
डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने संविधान के मौलिक अधिकारों, नीति निदेशक तत्वों, कर्तव्यों और मानव के उत्थान, विधिक अधिकारों की जानकारी दी। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने की। संस्था के अध्यक्ष दिनेश नेगी, सोबन लटवाल, शिक्षक जीएस रावत, निर्मल कुमार पंत, जगदीश पांडे, आशुतोष साह आदि ने विचार रखे। संचालन शिक्षक जगदीश पांडे ने किया।