फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शुरू नहीं हो सका शिल्प उन्नयन एवं प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण

शुरू नहीं हो सका शिल्प उन्नयन एवं प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण

Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
शुरू नहीं हो सका शिल्प उन्नयन एवं प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्र की परंपरागत कला और शिल्प को बचाने और संरक्षित करने के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब तीन साल पहले गुरुड़ाबांज में 100 करोड़ की लागत से स्व. हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान मंजूर किया गया था। नौ नवंबर 2016 को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसका शिलान्यास करने गुरुड़ाबांज पहुंचीं लेकिन इसके बावजूद भूमि के समतलीकरण और चारदीवारी के अलावा वहां आज तक कुछ काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्र की भवन निर्माण कला, लकड़ी से बनाए जाने वाले बर्तन, नक्काशीदार दरवाजे (खोली), खिड़की (छज्जे), ताम्र कला, परंपरागत वाद्य यंत्रों समेत अन्य परंपरागत शिल्प विलुप्त हो रहा है। इस तरह का काम करने वाले शिल्पियों की नई पीढ़ी इस काम को छोड़ रही है। जिससे धीरे-धीरे यह परंपरागत कला और शिल्प विलुप्त होता जा रहा है। पारंपरिक शिल्पों के विलुप्त होते जाने से बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण, उन्नयन और युवाओं को पारंपरिक शिल्पों का प्रशिक्षण देने को गुरुड़ाबांज में शिल्पकार हरिराम टम्टा पर पारंपरिक शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने और इसके लिए 100 करोड़ का प्राविधान करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नवंबर 2016 को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुड़ाबांज आकर इस संस्थान का शिलान्यास किया। उसके बाद तत्कालीन सरकार ने इसके लिए 1.20 करोड़ रुपये ही अवमुक्त किए। जिससे चारदीवारी आदि का कार्य किया गया। हालांकि सरकार ने 2017 तक इस संस्थान को स्थापित करने की बात कही थी लेकिन आज तक इसके लिए कोई बजट मंजूर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed