{"_id":"5bae63e7867a557f551a21ec","slug":"121538155495-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी में जेसीबी लेकर सड़कों को खोला विभाग ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी में जेसीबी लेकर सड़कों को खोला विभाग ने
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आपदा के सीजन में जिले में 74 सड़कें बंद हुईं। वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आया। सड़कों के किनारे दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। आपदा से जिले में सड़कों को 3.5 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि बरसात के सीजन में सड़कों को खोलने में लोनिवि के 52 लाख खर्च हो चुके हैं, लेकिन शासन और जिला योजना से विभाग को अब तक धेला तक नहीं मिला है। विभाग द्वारा उधारी में इन सड़कों को खोला गया है।
15 जून से 15 सितंबर तक आपदा सीजन रहता है। आपदा से तीन माह की अवधि में जिले में विभिन्न स्थानों पर 74 सड़कें बंद हुईं। कई स्थानों पर सड़कों में मलबा आया। सड़कों के किनारे दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं। वहीं चार पुलियों को भी नुकसान पहुंचा। शासन-प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने बंद सड़कें खोलने के लिए कुल 24 जेसीबी विभिन्न स्थानों पर तैनात की थीं। इनमें आठ विभागीय जेसीबी और 16 मशीनें किराए पर ली गईं।
विभिन्न स्थानों पर सड़कों को खोलने में करीब 52 लाख रुपये विभाग खर्च कर चुका है, लेकिन विभाग को न तो दैवी आपदा मद से और न ही शासन और जिला योजना से बजट मिला है। उधारी में विभाग द्वारा यह सड़कें खोलकर यातायात सुचारू किया गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के लिए विभाग को 3.5 करोड़ की जरूरत है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता केपी जोशी ने बताया कि सड़कों की दशा सुधारने को इस्टीमेट भेजे गए हैं। बजट अवमुक्त होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।