{"_id":"5ba5307a867a557e86017b1e","slug":"121537552506-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की मेधावी सुपर हंड्रेड गर्ल्स को मिलेगी इंजीनियरिंग कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की मेधावी सुपर हंड्रेड गर्ल्स को मिलेगी इंजीनियरिंग कोचिंग
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बारहवीं की सौ मेधावी छात्राओं को सरकार इंजीनियरिंग की नि:शुल्क कोचिंग कराएगी। इसके लिए प्रदेश के 95 ब्लाकों से एक-एक टॉपर छात्रा के अलावा पांच एससी एसटी वर्ग की छात्राओं को यह प्रशिक्षण मिलेगा।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं और संसाधनों का अभाव बना रहता है। अभावों के मध्य कई छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। सरकार अब प्रत्येक ब्लाक की इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली एक-एक मेधावी छात्रा को इंजीनियरिंग की कोचिंग नि:शुल्क कराएगी, ताकि मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इसके लिए वर्ष 2016-17 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में संबधित छात्रा अपने ब्लाक की टॉपर रही हो और चालू शैक्षिक सत्र में इंटरमीडिएट में अध्ययनरत हो।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के समन्वयक विनोद राठौर ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक से राजकीय विद्यालयों में इंटरमीडिएट में अध्ययनरत एक-एक टॉपर छात्रा का सुपर 100 गर्ल्स के लिए चयन किया जाना है। इसके अलावा प्रदेश की एससी एसटी वर्ग की पांच टॉपर छात्राएं भी चयनित की जाएंगी। इन छात्राओं को हल्द्वानी अथवा देहरादून में नि:शुल्क कोचिंग के दौरान आवास सुविधा भी मिलेगी।