फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अधेलीसुनार गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि काश्तकार उन्नत तकनीक से खेती कर आय बढ़ाएं।

उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। जंगली जानवरों की समस्या पर उन्होंने कहा कि फसल पकने और दाना बनते समय फसलों पर नीम ऑयल का छिड़काव करें, ताकि नुकसान कम हो। कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बीडी सिंह ने कहा कि कृषक खेती में नई उन्नत तकनीक अपनाएं। उन्नत बीजों का उपयोग करें। ट्राईकोडर्मा से गोबर खाद को सड़ाने, बीज और नर्सरी आदि के बारे में बताया। कीट प्रबंधन पर जानकारी देते हुए कहा कि दो खेतों में धान की फसल बोए, इसके बाद एक खेत में मडुवा की फसल उगाए। इससे खेतों में कीट और रोगों से फसलों को कम नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच से आठ अक्तूबर तक पंतनगर में किसान मेले होगा उसमें अधिक से अधिक संख्या में काश्तकार भाग लें। कार्यक्रम में वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, पेयजल सुविधा, रसोई गैस, छात्रवृत्ति योजनाओं आदि की भी जानकारी दी गई। अध्यक्षता स्याली के प्रधान लाल सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (कृषि) मोहन सिंह नेगी, विकास खंड प्रभारी (कृषि) राजेंद्र सिंह मेहता, सहायक कृषि अधिकारी कैलाश सिंह भंडारी, ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश राज, ग्राम विकास अधिकारी आरती कनवाल, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) गोपाल दत्त चबडाल, सोहनवीर, शिवपाल सिंह आदि मौजूद थे। बाद में काश्तकारों को प्रक्षेत्र का भ्रमण कराकर मडुवा और धान की फसलों में लग रहे कीट तथा उसके बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed