फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भारी बारिश में दो मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे परिजन

भारी बारिश में दो मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे परिजन

Mon, 06 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश में दो मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे परिजन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के चलते सल्ट विकासखंड के एक गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए। मकानों में दिन के समय ही दरारें आ गई थी। एक मकान स्वामी ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसी समय मकान छोड़कर अन्य जगह शरण ले ली, जबकि दूसरे का परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


सल्ट ब्लाक के तल्ला कटरिया में रविवार देर रात भारी बारिश में दो मकान जमींदोज हो गए। प्रमोद कुमार पुत्र मदन प्रकाश निवासी तल्ला कटरिया के मदान में दिन के समय दरार आ गई थी। बारिश के दौरान रात को मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए। थोड़ी ही देर में मकान ध्वस्त हो गया। इस कारण परिवार के पांच सदस्यों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


इसी गांव की कीड़ी देवी पत्नी दौलत सिंह के मकान में भी दिन के समय ही दरारे आ चुकी थी। मकान स्वामी कीड़ी देवी ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते मकान दिन के समय ही छोड़ दिया था। इस कारण उनकी जान बच गई। राजस्व उप निरीक्षक हंसा दत्त सत्यवली और अभिनव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। दोनों परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। प्रभावितों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed