{"_id":"5b4792144f1c1b00278b60e0","slug":"121531417108-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन दुकानदार कोल्ड ड्रिंक अधिक दामों पर बेचते पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन दुकानदार कोल्ड ड्रिंक अधिक दामों पर बेचते पकड़े गए
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधिक माप विज्ञान बांट-माप प्रवर्तन दल ने अल्मोड़ा के लोअर माल रोड, पनुवानौला, बाड़ेछीना, जागेश्वर, पपरसली, कसारदेवी, पोखरखाली, लोधिया आदि स्थानों पर छापेमारी करके कोल्ड ड्रिंक और सोडा की बोतल एमआरपी से अधिक दामों में बेचने वाले एक दर्जन व्यापारियों के चालान किए।
विधिक माप विज्ञान निरीक्षक अमित पंत ने बताया कि कई स्थानों पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें एमआरपी से अधिक दामों में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए छापेमारी की गई। कई स्थानों पर एक दर्जन व्यापारी अधिक दाम वसूलते पाए गए। इन सभी के चालान करके नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एक व्यापारी का तौल यंत्र का अभिलेख (सत्यापन प्रमाणपत्र) नहीं पाए जाने पर भी चालान किया गया। पंत ने सभी व्यापारियों से कहा है कि किसी भी वस्तु के एमआरपी से अधिक दाम नहीं लें। मालूम हो कि कई व्यापारी फ्रिज में ठंडा करने ने नाम पर कोल्ड ड्रिंक और सोडा की बोतल के अधिक दाम वसूलते हैं जबकि नियमानुसार वह एमआरपी से अधिक पैसा नहीं ले सकते।