{"_id":"5b44f3cb4f1c1bae288b5b1d","slug":"121531245515-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की मौजूदगी में हुड़के की थाप पर 10 हजार लोग एक घंटे में रोपेंगे एक लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की मौजूदगी में हुड़के की थाप पर 10 हजार लोग एक घंटे में रोपेंगे एक लाख पौधे
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत 16 जुलाई को कोसी के उद्गम स्थल क्षेत्र में एक घंटे में एक लाख पौध लगाने के अभियान की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यह अभियान 10 से 11 बजे तक चलेगा और एक साथ 10 हजार लोग औसतन 10-10 पौधे लगाएंगे। गड्ढे पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। इस अभियान से आम लोगों को जोड़ने के लिए परंपरागत हुड़किया बौल भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी लोगों के बीच मौजूद रहेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 16 जनवरी को हरेला पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले इस पौध रोपण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चाहते हैं कि इस अभियान से आम जनता को जोड़ा जाए। इसे देखते हुए इस दिन परंपरागत हुड़किया बौल का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में मौजूद कलाकारों को बुलाया जा रहा है।
सीडीओ दीक्षित ने बताया कि एक घंटे के भीतर एक लाख पौध रोपने में करीब 10 हजार लोग जुटेंगे। इसके लिए सेना की पर्यावरण वाहिनी, एसएसबी, आईटीबीपी, युवक-युवती मंगल दल, एनसीसी, एनएसएस कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय जनता और इस इलाके के विद्यालयों में पढने वाले नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों का सहयोग लिया जाएगा।