{"_id":"5a7f29f94f1c1b187e8b57ba","slug":"121518283257-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र और राज्य सरकार का कार्यकाल निराशाजनक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र और राज्य सरकार का कार्यकाल निराशाजनक’
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री तारु तिवारी ने भाजपा की केंद्र सरकार के चार वर्ष और प्रदेश सरकार के 11 माह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को अच्छे दिनों का स्वप्न दिखाकर केंद्र की सत्ता हासिल की थी, लेकिन जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार महंगाई कम करने में विफल रही।
उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाली केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ छल कर रही है। पाकिस्तान को चेतावनी देने वाली भाजपा सरकार एक सिर के बदले दस सिर काटने की बात कहती है, लेकिन आज स्थिति यह है कि हर दिन सीमा पर हमारे देश के जवान शहीद हो रहे हैं।
केंद्र की मोदी सरकार 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती थी, लेकिन आज तक सरकार किसानों के लिए कोई नीति नहीं बना सकी। 2018 के निकाय चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।