फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   17 साल बाद भी जैंती तहसील में नहीं बन सका कोल्ड स्टोर

17 साल बाद भी जैंती तहसील में नहीं बन सका कोल्ड स्टोर

Mon, 01 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
17 साल बाद भी जैंती तहसील में नहीं बन सका कोल्ड स्टोर
जैंती(अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद जैंती तहसील क्षेत्र में कोल्ड स्टोर बनने की उम्मीद थी, लेकिन 17 साल बीत जाने के बाद भी कोल्ड स्टोर नहीं बन पाया है। कोल्ड स्टोर नहीं होने के कारण काश्तकार फल और सब्जी आदि का भंडारण नहीं कर पाते हैं। इस कारण उन्हें उत्पादित माल को औने पौने दामों में बेचना पड़ता है। ऐसी स्थिति में काश्तकारों को उत्पादित फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


जैंती तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गजार, पूनागढ़, डामर, चौखुटिया, चायखान, मोतियापाथर, नाटाडोल, भांगादयोली, मेरगांव, डोल, शहरफाटक, लमगड़ा, ठाठ, कल्टानी, जलना, पौधार, गड़ापानी, छड़ौजा, बेडचूला, पजैना, ज्वारनेडी, कुटौली, खांकर, सिल्पड़ आदि क्षेत्र में आलू, सेब, नाशपाती तथा जैंती, कांडे, भट्यूड़ा, बकस्वाड़, सेल्टाचापड़, स्योड़ा, उड्यारी, दाड़िमी, कुंज, बांजधार, बिनौला, भाबू, बिराड़ आदि क्षेत्रों में नींबू, माल्टा, नाशपाती, केला, अनार, दाड़िम, संतरा, आडू, खुबानी, अंगूर आदि का काफी मात्रा में उत्पादन किया जाता है। क्षेत्र में कोल्ड स्टोर नहीं होने के कारण काश्तकार उत्पादित फल और सब्जी आदि का भंडारण नहीं कर पाते हैं। इस कारण उन्हें फल, सब्जी सस्ते दामों में बेचना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में काश्तकारों को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। नाटाडोल निवासी रमेश चंद्र मेलकानी ने कहा कि काश्तकार काफी लंबे समय से क्षेत्र में कोल्ड स्टोर बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तहसील क्षेत्र में कोल्ड स्टोर बनने पर स्थानीय किसानों को सब्जी और फल उत्पादन के भंडारण में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed