{"_id":"596cf3f04f1c1be37c8b46bc","slug":"121500312560-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितई में पांच फड़ व्यापारियों पर दो-दो हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितई में पांच फड़ व्यापारियों पर दो-दो हजार जुर्माना
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पुलिस ने चितई बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कस्बे में सड़क के दोनों ओर सामान लगाने वाले फड़ व्यापारियों का चालान काटकर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से चितई बाजार में सड़क के दोनों ओर फड़ व्यवसायियों द्वारा सामान लगाने की शिकायत मिल रही थी। सड़क के दोनों ओर सामान लगाने से आए दिन चितई कस्बे में जाम भी लग रहा था। पुलिस ने सोमवार को चितई बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सामान लगाने वाले पांच फड़ व्यवसायियों का चालान काटकर दो-दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। टोलिया ने लोगों से यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।