फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   116 Recruit join forces

116 रिक्रूट सेना में शामिल

Sat, 14 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला / रानीखेत(अल्मोड़ा)
ब्यूरो , अमर उजाला / रानीखेत(अल्मोड़ा) Updated Sat, 14 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
116 Recruit join forces
देश भक्ति गीतों, बैंड की मधुर धुन और भव्य मार्चपार्स्ट के बीच कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 116 रिक्रूट विधिवत रूप से थल सेना के अंग बन गए। मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर केए महावीर ने रिक्रूटों के सेना में आने के निर्णय की सराहना की और हर कीमत पर देश की आन, बान और शान की रक्षा का आह्वान किया। इससे पहले कमांडेंट ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र भी अर्पित किए।
विज्ञापन


सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करने के साथ हुआ। केंद्र के जीएसओ -1 प्रशिक्षण मेजर राम मोहन ने बताया कि परेड एड्ज्यूटेंट मेजर एएस भगत और परेड कमांडर सिपाही कमल सिंह के नेतृत्व में कंटीजेंट कमांडर सिपाही मुकेश सिंह, सिपाही ए अमोटो, सिपाही रोमियो और सिपाही कल्याण सिंह सहित तमाम जवानों की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पार्स्ट और ड्रिल प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कमांडेंट ब्रिगेडियर केए महावीर ने परेड की सलामी ली। इसके बाद केंद्र के बटालियन पंडित सूबेदार मेजर एमसी लोहनी ने 116 रिक्रूटों को पवित्र गीता पर हाथ रखकर देश की रक्षा के लिए हरसंभव तैयार रहने की कसम खिलाई। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर महावीर ने जवानों के सेना में शामिल होने के निर्णय की सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान अव्वल जवानों को उन्होंने मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया। केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, एडम बटालियन कर्नल आरवी राय, ले. कर्नल टीपी शर्मा सहित केंद्र के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed