{"_id":"5c9131bcbdec221423553e50","slug":"11553019324-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और केंद्र की नीतियां लोगों तक पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और केंद्र की नीतियां लोगों तक पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विधानसभा सल्ट की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से भाजपा और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।
मंगलवार को भिकियासैंण के एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा लोकसभा चुनाव सह संयोजक कैलाश भट्ट ने बूथों की न्याय पंचायतवार समीक्षा करके पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में फतह के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण की भावना से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति आम जनता में भारी उत्साह है और जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है। बैठक में चुनाव संचालन समिति भी गठित की गई। बैठक में लोकसभा सह संयोजक कैलाश भट्ट के अलावा विधान सभा संयोजक पूरन रजवार, गणेशचंद्र धनखोला, हरीराम आर्या, राधादेवी, भीमसिंह, मनोज करगेती, नंदनसिंह, विक्रमसिंह, हरीसिंह आदि मौजूद रहे।