फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नाबार्ड में लंबित है लोनिवि के 130 करोड़ का प्रस्ताव

नाबार्ड में लंबित है लोनिवि के 130 करोड़ का प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
नाबार्ड में लंबित है लोनिवि के 130 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोनिवि की अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के 40 गांवों को सड़क से जोड़ने की योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। विभाग द्वारा दोनों जिलों में 27 नई सड़कों के निर्माण, 42 सड़कों के डामरीकरण और पांच पुलों के निर्माण के लिए 130.04 करोड़ का प्रस्ताव करीब एक साल पूर्व नाबार्ड को भेजा था।
नाबार्ड द्वारा लोनिवि को सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए फंडिंग की जाती है। एक साल पहले विभाग ने अल्मोड़ा जिले में 61 कार्यों के लिए नाबार्ड को 109.19 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके अंतर्गत अल्मोड़ा जिले में 150 किमी लंबी 21 नई सड़कों के निर्माण, 99 किमी लंबी 37 सड़कों में डामरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा 20-20 मीटर स्पान के देघाट में दो और गंगरकोट में एक पुल का निर्माण किया जाना है। इन सड़कों का निर्माण होने से अल्मोड़ा जिले के 30 गांव को यातायात से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में लोनिवि ने 13 सड़कों और दो पुलों के लिए 20.85 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा है। बागेश्वर जिले में 17 किमी लंबी छह सड़कें बननी हैं। इन मार्गों के निर्माण से दस गांवों को यातायात से जोड़ा जाना है। इसके अलावा 10.5 किमी लंबी पांच सड़कों पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा गरुड़ के समीप थकलाड़ और बागेश्वर में नुमाइशखेत में 68-68 मीटर लंबे स्पान पुलों का निर्माण किया जाना है। लोनिवि के मुख्य अभियंता केपी जोशी ने बताया कि नई सड़कों के निर्माण, डामरीकरण और पुलों निर्माण को प्रस्ताव नाबार्ड को प्रेषित किए गए हैं। लेकिन अब तक बजट मंजूर नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed