{"_id":"5c5dcc79bdec221239761df3","slug":"11549651065-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से हड़ाप छटिया पेयजल योजना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से हड़ाप छटिया पेयजल योजना ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वज्यूला न्याय पंचायत वज्यूला भरड़खेत के पास शुक्रवार की सुबह हुए भूस्खलन से हड़ाप- छटिया पेयजल ध्वस्त हो गई है। इससे करीब छह गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।
बारिश से वज्यूला न्याय पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भरड़खेत के पास हड़ाप छटिया पेयजल योजना के मुख्य टैंक से लगे भूभाग में भूस्खलन होने गया। इससे पेयजल योजना की लाइन ध्वस्त हो गई। वज्यूला के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने बताया कि भरड़खेत, छटिया समेत करीब छह गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोग खासे परेशान हैं। वह योजना के स्टोर टैंक के पास गए तो उन्हें टैैंक के पास भूस्खलन और पेयजल योजना जगह- जगह ध्वस्त दिखी।योजना ध्वस्त होने से भरड़खेत, छटिया आदि गांवों में शुक्रवार को पेयजल सप्लाई ठप रही। ग्रामीण बारिश का पानी पीने को मजबूर हैं। जल संस्थान अवर अभियंता अशोक भट्ट ने बताया कि योजना को शीघ्र दुुरुस्त किया जाएगा।