{"_id":"5bd89949bdec2269bf7d7661","slug":"11540921673-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति चक्र विजेता भूपाल मेहता को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति चक्र विजेता भूपाल मेहता को अर्पित की श्रद्धांजलि
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित स्व. उप निरीक्षक भूपाल सिंह मेहता को श्रद्धांजलि देने के लिए प्राथमिक विद्यालय बल्टा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने स्व. भूपाल सिंह मेहता द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया। छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम भी पेश किए।
एसएसबी के उप सेनानायक (संचार) एचसीएस बिष्ट ने बताया कि शहीद भूपाल सिंह एसएसबी 32 वीं वाहिनी में कार्यरत थे। चुनाव ड्यूटी के दौरान 23 अप्रैल 2009 को बोडो उग्रवादियों के साथ एनकाउंटर में वीर गति को प्राप्त हुए। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने शहीद मेहता के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पहले शहीद स्व. मेहता को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में शहीद भूपाल सिंह की पत्नी मोहनी देवी, पिता गंगासिंह, पुत्र अभितोष, वाहिनी के सहायक उप निरीक्षक विजय राम समेत ग्रामीण मौजूद थे। संचालन उप निरीक्षक भगवत सिंह ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बल्टा अर्जुन सिंह ने की।