फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सीएम राहत कोष के 4.65 लाख के चेक बांटे

सीएम राहत कोष के 4.65 लाख के चेक बांटे

Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीएम राहत कोष के 4.65 लाख के चेक बांटे

विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। प्रदेश की बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने अपने आवास पर मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक लोगों को वितरित किए। उन्होंने 90 लोगों को कुल 4.65 लाख रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए। लाभान्वित लोगों से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ जतना को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है और सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह अपने खर्चे पर गरीब परिवारों की सामूहिक रूप से 101 शादियां कराएंगी। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, महामंत्री खड़क सिंह, भुवन जोशी, मोहन सिंह दोसाद, अमर सिंह, दलीप रौतेला समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed