{"_id":"5b6f1f274f1c1bed258b4642","slug":"11534009127-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता कमियां निकालने के बजाए खुद में सुधार लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता कमियां निकालने के बजाए खुद में सुधार लाएं
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा मंडल स्याहीदेवी कार्य समिति की दौलाघट में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि कार्यकर्ता एक दूसरे की कमियां ढूंढने के बजाय खुद में सुधार लाएं। जिस दिन से हम खुद में सुधार लाएंगे उस दिन से पार्टी में अनुशासन स्वत: ही आ जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस में प्रदेश सरकार चल रही है। राज्य की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता सौंपी है। कार्यकर्ता जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि मोर्चा मंडल के प्रत्येक बूथ में 20-20 युवाओं की टीम बना संगठन के कार्य को ग्रामीण स्तर तक ले जाने का काम करेगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने और संचालन गणेश जलाल और जोगा डांगी ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी जगदीश चौहान, जिला पंचायत सदस्य और जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र साही, विपिन पाठक, भगवत नयाल, ललित तिवारी, नंदन भोजक, महेंद्र अल्मियां, अशोक जलाल, विरेंद्र चिलवाल, महेंद्र नयाल, नंदन मेहरा, पदम सिंह, महेश डांगी, चंदन आर्या, कृष्णा पडियाल, हेम जोशी आदि मौजूद थे।