{"_id":"5b6f1f234f1c1bdd258b4637","slug":"11534009123-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय श्रेणी पदों पर ज्येष्ठता के आधार पर मिले पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय श्रेणी पदों पर ज्येष्ठता के आधार पर मिले पदोन्नति
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग जिला शाखा के विकास भवन में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी के पदों पर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए। पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए ताकि विभागीय कार्यों का संपादन सुचारू रूप से हो सके।
उन्होंने कहा कि पशु अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण एक कर्मचारी से कई पदों का कार्य लिया जा रहा है।
इस कारण कई कर्मचारी तनावग्रस्त हैं। कर्मचारियों को जीपीएफ लेखा पर्ची वर्ष में उपलब्ध कराई जाए ताकि कर्मचारियों को अपनी जमा धनराशि की जानकारी हो सके। जिन कर्मचारियों का संबद्धीकरण के तहत स्थानांतरण किया गया उस पर पुन: विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का जीपीएफ रख-रखाव अपूर्ण है। इस कारण कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आहरण वितरण प्रणाली पूर्व की तरह जिला स्तर पर करने, शीतकालीन वर्दी समय पर देने की मांग की।
इस मौके पर संघ की नई कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव में राकेश सिलेलान जिलाध्यक्ष, श्यामचरण वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममता रावत महिला उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह कुल्याल उपाध्यक्ष, आनंद राम सचिव, देवी दत्त जोशी उप सचिव, भूपाल सिंह बसेडा कोषाध्यक्ष, राजन राम संयुक्त मंत्री, अनिल अधिकारी संगठन मंत्री, पान सिंह संगठन मंत्री, जीवन सिंह बिष्ट प्रचार मंत्री, गोपाल सिंह क्षेत्रीय मंत्री, मनोज कुमार आडिटर, भगवत सिंह कनवाल संरक्षक चुने गए। इसके अलावा गीता, दीपा जोशी, चंद्रा देवी, वचन सिंह, जस राम, प्रेम प्रकाश, गोपीली देवी सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी महासंघ जिलाध्यक्ष ललित तिवारी, मंडलीय अध्यक्ष किशन सिंह मेहरा, शंकर लाल आदि थे। ब्यूरो