{"_id":"5b47932c4f1c1ba5468b61a5","slug":"11531417388-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगें पूरी नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगें पूरी नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी के शिष्टमंडल ने माध्यमिक शिक्षकों की 18 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश है।
उन्होंने 2008 और 2018 के त्रुटिपूर्ण कोटिकरण को निरस्त करने, एसीपी का लाभ देने, सातवें वेतनमान के बाद वरिष्ठ कनिष्ठ वेतन निर्धारण की विसंगति को दूर करने, शारीरिक शिक्षा को विषय के रूप में लागू करने, छात्र-छात्राओं को नियत समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराने आदि की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, जिला संरक्षक राजेंद्र सिंह बोरा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, जिला संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, कैलाश डोलिया, बीडी पांडे, महेश भंडारी, जगदीश पांडे, किशन खोलिया आदि शामिल थे।