{"_id":"5b3d08014f1c1b84468b4999","slug":"11530726401-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतखोला में हुई चोरी का चार दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतखोला में हुई चोरी का चार दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के पटवारी क्षेत्र सनणा अंतर्गत जैतखोला में लाखों के जेवरात चोरी होने की घटना का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। इधर राजस्व पुलिस चोरी के खुलासे को तीन टीमें गठित कर जांच में जुटी है।
मालूम हो कि बीते शनिवार रात को जैतखोला निवासी पुरुषोत्तम मठपाल के घर से चोरों ने लाखों के गहने सहित 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों तक पहुंचने के लिये हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। राजस्व निरीक्षक महेश चंद्र तिवाड़ी, राजस्व उप निरीक्षक वीसी मठपाल और ईशा नवाब के नेतृत्व में तीन राजस्व पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
वारदात के चार दिन बाद भी मामला नहीं खुलने से लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता तारा दत्त शर्मा , जिला पंचायत सदस्य नौला महेंद्र सिंह मेहरा ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।