फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूनाकोट में रिटायर फॉरेस्टर की लाठी डंडों से हमला कर हत्या

पूनाकोट में रिटायर फॉरेस्टर की लाठी डंडों से हमला कर हत्या

Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूनाकोट में रिटायर फॉरेस्टर की लाठी डंडों से हमला कर हत्या
धौलछीना(अल्मोड़ा)। भैसियाछाना ब्लाक के पूनाकोट गांव में बुधवार रात कुछ लोगों ने एक 61 वर्षीय रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह की लाठी डंडों से हमला करके हत्या कर दी। रात में मृतक अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहा था और रात अधिक होने के कारण वह पूनाकोट के पास अपने परिचित के यहां रुक गया। इसी दौरान उसकी वहां पहुंचे तीन युवकों के साथ झड़प हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी बारकोट निवासी दीवान सिंह नेगी पुत्र स्व. सोबन सिंह नेगी बुधवार रात पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे। पूनाकोट के पास रात अधिक हो जाने पर वह अपने परिचित गोविंद सिंह की दुकान में रुक गए। दोनों लोग दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये थे। राजस्व पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे बिंतोला निवासी रवि मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ गोविंद सिंह की दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर रवि मेहता तथा दीवान सिंह के बीच झड़प हो गयी और झगड़ा बढ़ने पर रवि मेहता तथा उसके दोनों साथियों ने मिल कर दीवान सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दीवान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह गोविंद सिंह ने ग्राम प्रधान पति ललित पूना को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने राजस्व उपनिरीक्षक मैसर जहा. और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक मैसर जहां तथा राजेश नेगी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दीवान सिंह नेगी वन विभाग धौलछीना से फारेस्टर के पद से पिछले साल ही रिटायर्ड हुए थे। इस दौरान वह घर पर वह अकेले ही रहते थे। मृतक की पत्नी अलग रहती थी। जबकि उनकी एक लड़की का विवाह हो चुका है। घटना से क्षेत्र में दहशत का मताहौ ल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सरल तथा मिलनसार स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed