{"_id":"5a773bfc4f1c1b1d368b88ce","slug":"11517763580-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगालखोलावासियों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगालखोलावासियों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पालिका में शामिल करने का निकटवर्ती ग्राम पंचायत दुगालखोला के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने खुली बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से आगामी चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का ऐलान किया है। तय हुआ कि सात फरवरी को ग्रामीण दुर्गा मंदिर से चौघानपाटा तक जुलूस निकालेंगे और गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा।
ग्रामीणों की हुई बैठक में वक्ताओं ने ग्राम पंचायत दुगालखोला को अल्मोड़ा पालिका में मिलाए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका परिषद शहर क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में असफल साबित हो रही है। वार्डों की जनता पालिका की व्यवस्थाओं की खिलाफत करती रहती है। पालिका परिषद अपनी आय बढ़ाने के लिए ग्रामीणों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में होने वाले चुनावों का जनता पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगी।
अध्यक्षता जगदीश चंद्र दुर्गापाल ने और संचालन बाबा सुंदर नाथ ने किया। बैठक में प्रधान मीरा देवी, हवालबाग ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, चंदन रावत, राजन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह रावत, प्रमोद दफौटी, कैलाश चंद्र जोशी, गिरिजा दुर्गापल, विद्या दुर्गापाल, लीला बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, निर्मला गुणवंत, जानकी देवी, रजिया, आनंद सिंह बोहरा, आनंद सिंह रावत, गणेश दत्त दुर्गापाल, गोपाल दत्त दुर्गापाल आदि ने भाग लिया।