फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शिवा, एएफसी और शॉकर ब्वाइज ने जीते मैच

शिवा, एएफसी और शॉकर ब्वाइज ने जीते मैच

Wed, 24 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
शिवा, एएफसी और शॉकर ब्वाइज ने जीते मैच
फुटबाल - फोटो : demo pic
अल्मोड़ा। फुटबाल क्लब की ओर से एनटीडी में चल रही स्व. मोहन लाल वर्मा मेमोरियल सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए तीन मैचों में शिवा स्पोर्ट्स, एएफसी अल्मोड़ा और शॉकर ब्वाइज की टीम अपने अपने मैचों मेें विजयी रही।
विज्ञापन


पहले मैच शिवा स्पोर्ट्स हल्द्वानी और युनाइटेड एफसी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें शिवा स्पोर्ट्स हल्द्वानी की टीम 2-0 से विजयी रही। टीम की ओर से अमन और अंकित ने एक-एक गोल किया। जबकि मैन ऑफ द मैच अमन को मिला। निर्णायक हिमांशु रावत रहे। दूसरा मैच एएफसी अल्मोड़ा और एएफसी रानीखेत के बीच खेला गया। जिसमें एएफसी अल्मोड़ा की टीम 3-2 से विजयी रही।
विज्ञापन


एएफसी अल्मोड़ा की ओर से कुलदीप, रोमेश और मनीष ने एक-एक गोल किया। रानीखेत एएफसी की ओर से विशाल और राज ने एक-एक गोल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच मनीष कनवाल को मिला। दिन का तीसरा और पहला क्वाटर फाइनल मैच शॉकर ब्वाइज और रानीखेत फुटबालर्स के बीच हुआ। जिसमें शॉकर ब्वाइज की टीम 1-0 से विजयी रही। टीम की ओर से रोहित कनवाल ने एक गोल किया और उनको मैन आफ द मैच का खिताब मिला। मैच के निर्णायक सौरभ वर्मा, ताबिश सिद्दीकी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परवेज सिद्दीकी, नरेश वर्मा, हरीश कनवाल, तरुण धवन, भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, अजय वर्मा, दीपक मेहता, मुकेश नेगी, दीपेंद्र परिहार, टीके वर्मा, शेर अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed