{"_id":"5a3949764f1c1bd0408bdd9c","slug":"11513703798-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु की मौत के पर्दाफाश के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु की मौत के पर्दाफाश के लिए धरना जारी
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत मामले में खत्याड़ी के ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। जन संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी पार्क में धरने पर बैठे लोगों ने हिमांशु की मौत मामले में जांच में अनावश्यक देरी के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताते हुए खेद व्यक्त किया।
धरने पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम रही है और हिमांशु की मौत का पर्दाफाश करने में विलंब कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। वक्ताओं ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों को पकड़ने की मांग की। इससे पूर्व बीते दिन एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक द्वारा आंदोलनकारियों से की गई वार्ता विफल रही थी। धरने पर राम सिंह धर्मसक्तू, चंद्रसिंह मर्तोलिया, देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंदन लटवाल, कुंदन सिंह मर्तोलिया, आनंद सिंह ऐरी ने भी विचार रखे। जबकि मंजू, दीपा, भवानी पांगती, नंदा मर्तोलिया, मीना खुल्बे, दीपा बिष्ट, बीना मर्तोलिया, भावना पांगती, भूपाल सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह पांगती, पृथ्वीराज मटेला, केसी जोशी आदि मौजूद थे।