{"_id":"596e43964f1c1bac178b45df","slug":"11500398486-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप केंद्र बनने के बाद भी विद्युत अव्यवस्था नहीं हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप केंद्र बनने के बाद भी विद्युत अव्यवस्था नहीं हुई दूर
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती कस्बे में विद्युत उपकेंद्र होने के बावजूद बिजली की समस्या दूर नहीं हो रही है। प्रतिदिन कई घंटे कटौती होने से आम आदमी और व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत अव्यवस्था शीघ्र दूर नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
तहसील के जैंती कस्बे में डेढ़ माह पूर्व विद्युत उपकेंद्र ने काम करना शुरू किया। यहां से सुनाड़ी, जैंती, कांडे, लोहना, पुभाऊं, बाराकोट, चौकुना, बरम, सैनोली, बिरखम, गणाऊं, उड्यारी, सेल्टा चापड़, स्यौंणा, बकस्वाड़, तल्ली डुंगरी, मल्ली डुंगरी, बांगी, भट्यूड़ा, सिल्पड़, कालाडुंगरा, दाड़िमी, त्योनरा, सीम, सूरी, बाराकोट, थामथोली, मझाऊं, आरा, कुंज, रडौनी, कुमालसों समेत कई गांवों में बिजली सप्लाई होती है। विद्युत उप केंद्र बनने के बाद इन गांवों में विद्युत व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद थी, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इलेक्ट्रानिक उपकरण व्यवसायी धीरज जोशी ने बताया कि दिन में कई बार बिजली जाने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर विद्युत वितरण खंड लमगड़ा के अवर अभियंता दिनेश चंद्र ने बताया कि विद्युत अव्यवस्था शीघ्र दूर कर दी जाएगी।